Duty Magistrates Appointed to Maintain Law and Order During Festivals-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

त्यौहारों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 5:39 PM (IST)
त्यौहारों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
टोंक। जिले में आगामी त्योहारों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट टीना डाबी ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज एवं गुरु नानक जयंती के अवसर पर जिले में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न उपखंडों और तहसील क्षेत्रों में प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला मजिस्ट्रेट टीना डाबी ने बताया कि 8 नवंबर को दीपावली, 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 11 नवंबर को भाई दूज तथा 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के त्योहार को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारियों की नियुक्ति जारी आदेश के अनुसार उपखंड मजिस्ट्रेट टोंक को संपूर्ण शहरी क्षेत्र तथा तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट टोंक को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार उपखंड मजिस्ट्रेट उनियारा को संपूर्ण शहरी क्षेत्र तथा तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट उनियारा को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपखंड मजिस्ट्रेट निवाई को संपूर्ण शहरी क्षेत्र तथा तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट निवाई को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वहीं, उपखंड मजिस्ट्रेट पीपलू को संपूर्ण शहरी क्षेत्र तथा तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट पीपलू को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।
देवली, दूनी और नगरफोर्ट में भी व्यवस्था
आदेश के तहत उपखंड मजिस्ट्रेट देवली को संपूर्ण शहरी क्षेत्र तथा तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट देवली को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट दूनी को संपूर्ण तहसील क्षेत्र तथा तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट नगरफोर्ट को संपूर्ण क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार उपखंड मजिस्ट्रेट मालपुरा को संपूर्ण शहरी क्षेत्र तथा तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट मालपुरा को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उपखंड मजिस्ट्रेट टोडारायसिंह को संपूर्ण शहरी क्षेत्र तथा तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट टोडारायसिंह को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासन की ओर से त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रहने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि सभी त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement