स्वतंत्रता से पहले जन्मे वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान
khaskhabar.com: बुधवार, 24 अगस्त 2016 10:22 AM (IST)
डूंगरपुर। आजादी के 70 साल याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर परिषद के तत्वावधान में 1947 के पूर्व जन्मे 135 वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नगर परिषद क्षेत्र में रह रहे 135 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया। जिला मुख्यालय के लक्षमण मैदान में नगरपरिषद के 30 वार्डों के 135 वरिष्ठ महिला एवं पुरुषों का नगरपरिषद ने सम्मान किया। स्थानीय डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद सभापति ने कहा कि हम प्रधानमंत्री का धन्यवाद अर्पित करते हैं कि उन्होंने उन व्यक्तियों को याद किया, जिन्होंने आजादी के आंदोलन मे महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर उन्होंने दो माह में शहीद स्मारक की स्थापना की घोषणा की।