Dungarpur-Banswara-Ratlam rail line sought sufficient budget-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम रेल लाइन के लिए पर्याप्त बजट देने का आग्रह

khaskhabar.com: रविवार, 27 नवम्बर 2016 3:01 PM (IST)
डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम रेल लाइन के लिए पर्याप्त बजट देने का आग्रह
नई दिल्ली । बांसवाड़ा के सांसद मानशंकर निनामा ने केन्द्रीय रेल मंत्राी सुरेश प्रभु से मुलाकात कर आदिवासी क्षेत्रा की महत्वाकांक्षी डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम रेल लाइन के लिए पर्याप्त बजट का आवंटन करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि इस रेल लाइन के बनने से दक्षिणी राजस्थान का आदिवासी क्षेत्रा गुजरात एवं मध्यप्रदेश सहित पूरे भारत से जुड़ जायेगा और बांसवाड़ा के लोगों का रेल देखने का सपना भी पूरा हो सकेगा। निनामा ने बताया कि इस रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण, मुआवजे का भुगतान, रेल लाइन बिछाने आदि के लिए पर्याप्त धनराशि की जरूरत है। जिसकी आगामी रेल बजट में पूर्ति की जाये। केन्द्रीय रेल मंत्राी सुरेश प्रभु ने सांसद निनामा को भरोसा दिलाया कि आगामी बजट में इस रेल लाइन के लिए वांछित मदद दिलवाने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। यहां डॉक्टर नहीं, खेजड़ी भगाती है कुकर खांसी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement