Drunk and fell into a well, two newborn-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नशे की हालत में कुएं में गिरे दो जने

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 6:03 PM (IST)
नशे की हालत में कुएं में गिरे दो जने
हनुमानगढ़। नशे की हालत में बीती रात्रि दो जने खेत में बने कुएं में गिर गए। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया। घटना देर रात की है। हालांकि इस सम्बन्ध में समाचार लिखे जाने तक पुलिस थाना में न तो कोई मुकदमा दर्ज हुआ था और न ही किसी ने पुलिस कार्रवाई करवाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवां के पास चक 8 एलएलडब्ल्यू स्थित बलकार सिंह के खेत में नरमा चुगाई के लिए सतीपुरा निवासी विनोद (30) पुत्र धर्मपाल बावरी और फत्तू (35) पुत्र श्रवण कुमार अपने परिवार के साथ गये थे। बताया जाता है विनोद व फत्तू ने दिन में नरमा चुगाई का काम किया और शाम को शराब पीकर खेत में ही सो गए। रात को करीब 10.30 बजे ये उठे और टहलते हुए रेशम सिंह के खेत में बने कुएं में जा गिरे। सूचना मिलने पर दोनों को कुएं से निकालकर एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों के सिर में गंभीर चोट बताई जा रही है। उधर, खेत मालिकों ने अंदेशा जताया है कि दोनों चोरी की नियत से वहां आए होंगे और शराब के नशे में कुएं में गिर गए। रेशम सिंह के अनुसार करीब एक साल पूर्व भी उनके खेत में चोरी की घटना हुई थी। कोई अज्ञात खेत से विद्युत तारें काटकर चुरा ले गया था। उन्होंने बताया कि दोनों पर चोरी का संदेह इस कारण भी है क्योंकि उसके खेत से बलकार सिंह का खेत करीब दो मुरब्बा दूरी पर है और खेत में आने के लिए कोई स्थाई रास्ता भी नहीं। ऐसे में विनोद तथा फत्तू का शराब के नशे में रेशम सिंह के खेत में आना संदेह पैदा करता है। फिलहाल इस सम्बन्ध में दोपहर बाद तक किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई नहीं हुई थी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement