driver , car, robbe, hitchhiking,-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चालक से लिफ्ट लेकर कार लूट ली

khaskhabar.com: रविवार, 04 सितम्बर 2016 00:50 AM (IST)
चालक से लिफ्ट लेकर कार लूट ली
गुडग़ांव । उद्योग विहार थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने चालक से लिफ्ट लेकर उसे बंधक बनाकर कार लूट ली। पुलिस ने शिकायत मिलने पर शुक्रवार को दो अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया। पुलिस वारदात स्थल के आसपास सीसीटीवी खंगाल रही है। एटा उत्तर प्रदेश निवासी दानवीर ने बताया कि एक स्विफ्ट डिजायर कार पर चालक है। गाड़ी उद्योग विहार में एक कंपनी के स्टाफ को पीक एंड ड्राप में लगी है। शुक्रवार देर रात करीब बारह बजे बुकिंग पर ही गुडग़ांव आया था लेकिन बुकिंग कैंसल होने पर हाईवे के निकट आयकर विभाग के आफिस के सामने गाड़ी पार्क करके लेटा हुआ था। इसी दौरान दो युवक पैदल ही उसके पास आए। युवकों ने लिफ्ट के लिए पूछा। इसके बाद उसने मना कर दिया। इस पर दोनों जबरन कार में बैठने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की और उसे बंधक बनाकर कार में पीछे वाली सीट पर डाल दिया गया। एक बदमाश उसके पास बैठ गया और दूसरा गाड़ी चलाने लगा। सोहना रोड से उसे तावडू ले गए और मोबाइल समेत पर्स भी छीन लिया। रात करीब एक बजे उसे सूनसान जगह पर छोडक़र दोनों युवक कार लेकर फरार हो गए। उद्योग विहार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दो अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इससे बदमाशों ने राजेन्द्रापार्क थाना एरिया से बदमाशों ने चालक को पिस्टल दिखाकर फोर्ड फिगो कार लूट ली थी। इससे पहले राजीव चौक से बदमाशों ने मैनेजर से कार लूट लिया था। अभी किसी भी मामले में पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement