करौली। बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. दिगम्बर सिंह शुक्रवार को करौली पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में सिंह ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सिंह ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर कोई कार्यकर्ता पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया गया तो उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा। इस मौके पर सिंह ने केबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना से भी दूरभाष पर बात की। भड़ाना ने भी जिले की स्थिति खराब बताई। इस मौके पर पर कार्यकर्ताओं ने सिंह को ज्ञापन भी सौंपे। सिंह यहां कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे।