Do thorough research scholars - VC-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शोधार्थी करें गहन शोध - कुलपति

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अक्टूबर 2016 11:14 PM (IST)
शोधार्थी करें गहन शोध - कुलपति
कुरुक्षेत्र। देश के राष्ट्रीय इतिहास में सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय रहा है और उन्होंने ही आजादी से पहले और बाद में देश के एकीकरण की मजबूत नींव रखी। अब शोधार्थियों को चाहिए कि वे सरदार पटेल के इतिहास में उनकी भूमिका का नए सिरे से अध्ययन करें। जिससे आने वाली पीढ़ियां उनके बारे में अच्छी तरह समझ सके। ये कहना है कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाशचंद्र शर्मा का। वह शनिवार को इतिहास विभाग की ओर से डिकॉडिंग सरदार पटेल फ्रीडम फाईटर एण्ड स्टेटसमैन विषय पर आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी में बोल रहे थे। कुलपति ने कहा कि सरदार पटेल ने 1948 में कश्मीर की समस्या सुलझाने की कोशिश की थी। लेकिन उस दौरान के हालातों को लेकर ये संभव नहीं हो सका। उन्होंने शोधार्थियों और इतिहासकारों से अपील की कि वे देश की आजादी के आंदोलन में अहम योगदान देने वाले नेताओं पर गहन शोध करें। ताकि आने वाली पीढ़ियों को इस बारे में मालूम चल सके।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement