Diwali will consist of black protest Nrsingkrmi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

काली दीपावली मनाकर नर्सिंगकर्मी करेंगे विरोध

khaskhabar.com: सोमवार, 10 अक्टूबर 2016 7:05 PM (IST)
काली दीपावली मनाकर नर्सिंगकर्मी करेंगे विरोध
श्रीगंगानगर। राज्य सरकार की ओर से नर्सिंगकर्मियों के 6 हजार 8 सौ 22 पद समाप्त करने के आदेश के विरोध में श्रीगंगानगर नर्सेज एसोसिएशन प्रदर्शन करने जा रही है। इसके तहत एसोसिएशन मंगलवार को रावण दहन से पहले इस आदेश की प्रतियां जलाकर आंदोलन का बिगुल बजाएगी। नर्सिंगकर्मियों ने राज्य में सरकार की ओर से पद समाप्त करने के आदेश को बुराई बताते हुए दशहरे के दिन आदेश जलाकर बुराई को खत्म करने की बात कही। वहीं सरकार की ओर से मांगें नहीं माने जाने पर 19 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। नर्सिंगकर्मियों ने कहा कि इस आदेश से अकेले श्रीगंगानगर में ही करीब 25 पद समाप्त हो जाएंगे। वहीं सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी एक एक पद समाप्त हो जाएगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement