diwali celebration-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दीयों की रोशनी से जगमगाए घर आंगन

khaskhabar.com: रविवार, 30 अक्टूबर 2016 11:29 PM (IST)
दीयों की रोशनी से जगमगाए घर आंगन
जयपुर। दीपावली का पर्व रविवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्तिक अमावस्या की अंधेरी रात को बाती के दीयों ने रोशन किया। विद्युत सज्जा और दीपमालाओं के उजास से घर आंगन में उजियारा छाया। हर गली मोहल्ले और चौराहे पर रंगारंग आतिशबाजी हुई। लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर शुभकामनाएं दीं। पर्व का उत्साह सुबह से छाने लगा था। शाम ढलते ढलते लक्ष्मी पूजन की तैयारियां जोरों पर थीं। महिलाओं ने रंगोली बनाई। शुभ समय में विधि-विधान से पूजन के बाद आतिशबाजी का सिलसिला शुरू हुआए जो देर रात चला। पर्व के दिन भी बाजार भी गुलजार रहे। लोगों ने पूजन सामग्री की खरीदारी की। पटाखा दुकानों पर भी भीड़ उमड़ी। मिठाई दुकानों पर खरीदारों का जमघट रहा। गेंदे के फूलों और हार से घर की सजावट की गई। कमल के फूल और गुलाब की माला की बिक्री भी जोरों पर रही। सोशल नेटवर्क छाए शुभकामना संदेश शुभकामना संदेश देने के लिए सोशल साइट्स और मोबाइल एप्लीकेशंस का लोगों ने भरपूर इस्तेमाल किया। सुबह से शुरू हुआ यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। दफ्तरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी पूजा-अर्चना के साथ शुभकामनाओं का दौर चलता रहा। यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च
यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement