divyang sportsperson is not recognizing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेटी ने किया देश का नाम रोशन लेकिन नहीं मिला सम्मान

khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2016 1:47 PM (IST)
बेटी ने किया देश का नाम रोशन लेकिन नहीं मिला सम्मान
पटियाला। एक तरफ जहां रियो ओलंपिक में भारत की और से दो बेटियों ने मैडल लेकर देश का नाम रोशन के किया और इन बेटियों को भारत और राज्य सरकारों ने करोड़ों रुपए देकर सन्मानित किया और वही पटियाला की एक टेनिस खिलाड़ी जो की भारत के तिरंगे को पूरी दुनिया में लहरा रही है उसके ऊपर कभी सरकारों ने धेयान नहीं दिया है। एक ऐसी खिलाड़ी की जो की दिव्यांग है और सही तरह से बोल नहीं सकती और न ही किसी की बात समझती है। लेकिन अगर खेलने की बात की जाये तो वह बड़े बड़े खिलाडियों को मात देती है, यह खिलाडी है पटियाला की पारुल गुप्ता जो पिछले काफी लंबे समह से टेनिस खेलती आ रही है और बड़े बड़े टूर्नामेंट में भारत का नाम रोशन कर चुकी है। लेकिन कभी भी सरकार की तरफ से इस खिलाडी के हुनर की पहचान नहीं की गयी है। पिछले दिनों यूरोप के पोर्टरोंज में हुर्ह स्लोवेनिया डेफ ओपन टेनिस चैंपियनशिप में हुए डबल्स फाइनल में गोल्ड मैडल जीतकर अपने देश का नाम रोशन किया है। अपनी बेटी की इस बड़ी कामयाबी के बाद काफी खुश दिखाई दे रहे है वही पारुल को उसके माता पिता ने अपने गले से लगाकर उसका मुंह मीठा कराया,वही पारुल के माता पिता ने पंजाब सरकार और भारत सरकार को कड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनकी बेटी ने देश का नाम रोशन किया है लेकिन फिर भी उसकी बेटी को वह सन्मान नहीं मिला जो ओलंपिक में मैडल जीतने वाली दो बेटियों को दिया गया है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement