district transport authorities transfer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

26 जिला परिवहन अधिकारियों के स्थानांतरण

khaskhabar.com: रविवार, 09 अक्टूबर 2016 9:48 PM (IST)
26 जिला परिवहन अधिकारियों के स्थानांतरण
जयपुर। परिवहन विभाग में रविवार को आदेश जारी कर 26 जिला परिवहन अधिकारियों, कार्यवाहक जिला परिवहन अधिकारियों के स्थानान्तरण एवं पदस्थापन कर दिए गए हैं। आदेशानुसार खेम सिंह को अजमेर, भगवान कर्मचंदानी को झालावाड़, दिनेश सिंह सागर को बारां, नीरज शाह को बांसवाड़ा, कानसिंह को रतनपुर, मनीष कुमार शर्मा को सिरोही, नान्जीराम गुलसर को भीनमाल, प्रेमराज खन्ना को जालौर, मनोज कुमार को चौमूं, दयाशंकर गुप्ता को चूरू, महावीर प्रसाद पंचोली को रामगंजमण्डी, अनिल पाण्ड्या को केकड़ी, ओमप्रकाश बैरवा को शाहपुरा भीलवाड़ा, मनोज वर्मा को कोटपूतली, राजीव त्यागी को जगतपुरा जयपुर, सतीश चौधरी को धौलपुर स्थानांतरित किया गया है। विनय बंसल को शाहपुरा जयपुर, राजेन्द्र पबड़ी को परिवहन मुख्यालय, ग्यारसीलाल मीणा को नोखा, जुगल माथुर को गंगानगर, रामकृष्ण चौधरी को टोंक, सुन्दरलाल को शाहजहांपुर, विजयवीर यादव को भिवाड़ी, अशोक शर्मा को अलवर, राजेन्द्र दवे को बीकानेर एवं महेश चन्द शर्मा को प्रवर्तन झालाना जयपुर के पद पर लगाया गया गया है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement