district president will soon appointed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां जल्द ही की जाएंगी

khaskhabar.com: रविवार, 20 नवम्बर 2016 10:53 AM (IST)
जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां जल्द ही की जाएंगी
झुंझुनूं। बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. दिगंबरसिंह ने शनिवार को झुंझुनूं कलेक्ट्रेट में बीसूका की समीक्षा बैठक अधिकारियों के साथ की। इस मौके पर अजा आयोग अध्यक्ष सुंदरलाल, जिला कलेक्टर प्रदीपकुमार बोरड़ तथा मंडावा विधायक नरेंद्रकुमार सहित अन्य मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने प्रसन्नता जताई कि प्रदेश के 33 जिलों में से 14 जिलों ने 100 फीसदी लक्ष्य हासिल किया है। उनमें झुंझुनूं भी शामिल है। जिसमें उन्होंने बताया कि बैठक में सामने आया है जिले का सडक़ तंत्र कमजोर है। इसके लिए वे जल्द ही सीएम से मिलकर कोई ना कोई बड़ी सौगात जिले को दिलाएंगे। साथ ही बुहाना में गौ अभ्यारण बनाने की प्रक्रिया चल रही है। एक सवाल के जवाब में डॉ. सिंह ने बताया कि पहले तो वे और बाद में सीएम के अस्वस्थ होने के चलते जिलों में बीसूका उपाध्यक्षों की नियुक्तियां रूक गई थी। लेकिन अब जल्द ही नियुक्तियां की जाएगी। साथ ही जिलाध्यक्षों को बीसूका उपाध्यक्ष बनाए जाने के प्रस्ताव को लेकर भी उन्होंने कहा कि यह तय हो गया है कि जिलाध्यक्षों को सारी जिम्मेदारियां नहीं दी जाएगी। यह भी पढ़े : ऑनर किलिंग! दलित परिवार के 3 जनों को गोलियों से भून डाला यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement