District Planning Committee meeting held-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला आयोजना समिति की बैठक सम्पन्न

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 9:32 PM (IST)
जिला आयोजना समिति की बैठक सम्पन्न
सवाई माधोपुर। जिला आयोजना समिति की बैठक शुक्रवार को जिला प्रमुख विनीता मीना की अध्यक्षता एवं एडीएम भगवतसिंह देवल के सानिध्य में जिला परिषद सभागार में की गई। बैठक में देवल ने जिला वार्षिक योजना आपणी योजना आपणों विकास योजना पर चर्चा करते ग्राम पंचायत स्तर पर एवं ब्लॉक स्तर पर संदर्भ समूहो का गठन पंचायत समिति स्तर से किया जाकर योजना के प्रस्ताव को अविलम्ब भिजवाने की बात कही। जिला परिषद के एसीईओ सुरेश कुमार ने भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देषों की जानकारी देते हुए राज्य विश्र आयोग एवं चौदहवां विश्र आयोग के संबंध में जानकारी दी। इस संबंध में कम्प्यूटर आपरेटर्स को प्रषिक्षित कर आई.डी. पासवर्ड भी उपलब्ध कराने के बारे में बताया। बैठक में सभी लाइन डिपार्टमेन्ट्स को भी अनुमानित प्लान सीलिंग भिजवाने के साथ करवाए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया। बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन, जिला उद्योग केन्द्र, उद्यान विभाग एवं पर्यटन सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने प्लान के बारे में जानकारी ली। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement