District Cricket Association elections-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव संपन्न

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अक्टूबर 2016 11:07 PM (IST)
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव संपन्न
जालोर। जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालोर के चुनाव शनिवार को शहर के एक निजी होटल में सम्पन्न हुए। जिसमें संजय माथुर को जिलाध्यक्ष व सतीश व्यास को जिला सचिव निर्वाचित किया गया। इस मौके चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन से विनोद सहारन व राजस्थान क्रीड़ा परिषद जयपुर से सोहन चौधरी, जिला खेल अधिकारी भीयाराम चौधरी, चुनाव अधिकारी बी.एल. सिंगारिया की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव में सतीश व्यास को निर्विरोध सचिव निर्वाचित किया गया। जो वर्ष 2005 से लगातार सचिव है। व्यास वर्तमान में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में आयोजन सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। वहीं संजय माथुर को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं कोषाध्यक्ष पद अनिल शुक्ला चुने गए, इसी तरह ध्यानदास वैष्णव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भूपेंद्रसिंह, दिगम्बरसिंह, रमेश सुखाडिय़ा व ताहिर सम्मा को उपाध्यक्ष, शिवनारायण बिश्नोई को उप कोषाध्यक्ष, चेतन वैष्णव व संदीप व्यास को संयुक्त सचिव, निरंजन व्यास को कानूनी सलाहकार, रामलाल सोलंकी को प्रेस सचिव, पुखराज सुथार को कार्यालय सचिव निर्वाचित किया गया। इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दिनेश बिश्नोई, दिनु खान, मसराराम पंवार, रमेश सारण, राजेश गहलोत, सुरेश मेवाड़ा व सुनील तिवारी को निर्वाचित किया गया। चुनाव के दौरान राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement