दौसा। जिला कलेक्टर अशफाक हुसैन ने रविवार को कलेक्टे्रट सभा भवन मे आपका जिला, आपकी सरकार कार्यक्रम की तैयारियो के लिए आयोजित बैठक में कहा कि सभी जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी अपने क्षेत्र मे संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन, योजनाओं में अर्जित उपलब्धियों एवं अन्य गतिविधियों के बारे में पूर्ण जानकारी की रिपोर्ट बना कर प्रस्तुत करे तथा स्वंय भी पूरी तरह से जानकारी कें साथ सन्तुष्ट हो ले।
बैठक मे विधायक दौसा शंकर लाल शर्मा ने विधान सभा क्षेत्र मे माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किये जाने वाले लोकार्पण व शिलान्यास आदि के बारे मे अवगत करवाते हुये पूर्ण तैयार करने की बात कही। बैठक मे अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश चन्द शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री के सम्भावित भ्रमण कार्यक्रम में की जाने वाली तैयारियों के बारे मे जानकारी दी तथा चाही गई जानकारी समय पर भिजवाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक योगेश यादव,जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेन्द्र सिह कविया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार शर्मा सहित सभी उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी, सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।