प्रतापगढ़। शहर से बाहर पोने दो करोड़ रुपये खर्च कर सुनसान जंगल में बनाये गए रोडवेज बस स्टेंड पर यात्री सुविधाओं का पूरी तरह से अभाव है। दिन भर यहां पर सन्नाटा पसरा रहता है । यहां ना तो टिकिट विंडों और ना ही अन्य यात्री सुविधा। इस बस स्टैण्ड पर बस आती तो है लेकिन केवल खानापूर्ति के लिए। दिनभर इस स्टैण्ड से ना तो कोई यात्री बस में सवार होता है और ना ही यहां उतरता है। प्रशासन के गलत आकलन ने करीब दो करोड़ रुपए से निर्मित इस बस स्टैण्ड को शोपीस बनाकर रख दिया है। इसके लोकार्पण के समय भी विरोध की आवाजें बुलंद हुई थी। लेकिन तब प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।