khaskhabar.com: गुरुवार, 11 अगस्त 2016 6:41 PM (IST)
बीकानेर। संभागीय आयुक्त सुवालाल ने पाक विस्थापितों की समस्याओं के निराकरण के लिए गठित समिति की बैठक नियमित आयोजित करने के निर्देश संभाग के सभी जिला कलक्टर्स को दिए है। संभागीय आयुक्त ने सिंचित क्षेत्र विकास कार्यालय के सभागार में गुरूवार को पाक विस्थापितों की समस्याओं के संबंध में आयोजित बैठक में कहा कि पाक विस्थापितों की समस्याओं का समाधान भारत सरकार और राज्य सरकार के निर्देशानुसार किया जाए।
उन्होंने कहा जिला स्तरीय बैठक में पाक विस्थापित संगठन द्वारा़ मनोनीत प्रतिनिधि को आमंत्रित किया जाए और उनसे विचार-मिमर्श कर उनके सुझावों की भी शामिल किया जाए ।