Digital University Conference organized under the program-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डिजीटल यूनिवर्सिटी कार्यक्रम के तहत कांफ्रेस का आयोजन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 10:18 PM (IST)
डिजीटल यूनिवर्सिटी कार्यक्रम के तहत कांफ्रेस का आयोजन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आईटी सेल इंचार्ज डॉ सुनील ढींगरा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में विद्यार्थियों के पूरे लाईफ साईकिल को डिजीटल किया जाएगा। ताकि परीक्षा शाखा के आॅटोमेशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। वे शुक्रवार को आईटी सेल विभाग की ओर से आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को प्रदेश की डिजीटल यूनिवर्सिटी बनाने की दिशा में आईटी सेल की ओर विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर विद्यार्थियों को आ रही विभिन्न परेशानियों पर चर्चा करते हुए बताया गया कि किस तरह से विभागों में इस प्रणाली को लागू कर परीक्षा से जुडी कमियों को दुरूस्त किया जा सकता है। इस वर्कशाॅप में दाखिला और पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई व विभागों से इस सम्बंध में सुझाव लिए गए। इस वर्कशाप में विश्वविद्यालय के डीन परीक्षा प्रो. सीआर ड्रोलिया, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओ.पी. आहूजा, जनसम्पर्क विभाग के निदेशक डॉ. तेजेन्द्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement