Diggi padyatra start-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डिग्गी कल्याण की पदयात्रा शुरू, जनसैलाब उमड़ा

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 अगस्त 2016 4:13 PM (IST)
डिग्गी कल्याण की पदयात्रा शुरू, जनसैलाब उमड़ा
जयपुर। बाजे छे नौबत राजा म्हारा डिग्गीपुरी का राजा, जैसे लोकगीतों पर नाचते गाते डिग्गी कल्याण के लिए 51 लक्खी पदयात्रा आज जयपुर से रवाना हुई। पदयात्री नाचते-गाते उत्साह से जा रहे थे। सवेरे 10 बजे ताडक़ेश्वरजी से औपचारिक रुप से यात्रा रवाना हुई। इसमें बजुर्ग, बच्चे, युवक-युवतियां बड़ी संख्या में है। यात्रियों के लिए जगह-जगह लोगों ने खाने-पीने का इंतजाम कर रखा था। उनके लिए पूरे टोंक रोड पर खाने की अलग-अलग स्टालें लगी हुई थी। लोगों में इस कदर उत्साह था कि एक दिन पहले रात से ही चलना शुरू हो गए थे। लक्खी यात्रा में उमड़े सैलाब का आलम यह था कि इसका एक छोर सांगानेर में था तो आखिरी छोर चौड़ा रास्ता में था। करीब दस किमी तक के इस मार्ग में यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेफिक पुलिस और एंबुलैंस तैनात थी। यात्रा चार दिन बाद एकादशी को डिग्गी कल्याणजी मंदिर पहुंचेगी। यात्रा की कुछ फोटो।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement