जयपुर । आदिनाथ फाऊंडेशन की छठी डायबिटिक अवेयरनेस रन को रविवार को सुबह 6.30 बजे जस्टिस मनीष भंड़ारी अल्बर्ट हाल के साऊथ गेट से झण्ड़ी दिखाकर रवाना करेंगे । आदिनाथ फाऊंडेशन के मुख्य न्यासी डॉ. राजीव पाटनी ने बताया कि देश में तेज से फैल रहे मधुमेह रोग के प्रति आमजन को जागरुक करने के लिए इस रैली आयोजन किया जा रहा है। रैली में कॉलेज, स्कूल और शहर के तकरीबन 1500 पेशेवर इस इस दौड़ में शामिल होंगे। इस दौड़ के आयोजन के बारे में कहा कि आम शहरवासी को रोग से बचाव के बारे में जागरुक करना है। अल्बर्ट हॉल से रवाना होकर यह डायबिटीज अवेयरनेस रन एमएनआईटी तक पहुंचेगी जहां पर शहर के ख्यातनाम मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव पाटनी हेल्थ अवेयरनेस, योगा मेडिटेशन और नियमित खुराक व डाइट के बारे में बताएंगे । डायबिटीज रोग तनाव और लाइफ स्टाइल से जुड़ी बीमारी है। इससे बचने के लिए सक्रिय जीवन शैली नियमित व्यायाम करना होगा । डायबिटीज से शरीर के विभिन्न अंगों पर पडऩे वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में भी इस अवेयरनेस रन में बताया जाएगा। इस रोग से बचाव के लिए 35 वर्ष की उम्र के बाद नियमित बॉडी चैकअप कराना चाहिए ।
यह भी पढ़े :एक स्थान पर मेवाड़ के प्रमुख धामों के हो रहे दर्शनयह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच