development of madrasas Bamashahon Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मदरसों के विकास में भामाशाहों से ली जाएगी मदद

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 7:33 PM (IST)
मदरसों के विकास में भामाशाहों से ली जाएगी मदद
बोर्ड गठन के बाद मंगलवार को आयोजित पहली बैठक में चेयरमैन सहित सभी 10 सदस्य मौजूद रहे। उन्हें अपने-अपने आवंटित जिलों में चल रहे मदरसों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है, इसी रिपोर्ट के आधार पर मदरसों को सुविधाएं व शिक्षण सामग्री दी जाएगी। इनमें सबसे पहले ड्यूल डेस्क के प्रस्ताव प्राप्त किए जाएंगे, ताकि अगले एक महीने में हर जिले में कम से कम एक मदरसे के बच्चों को टेबल कुर्सी पर बैठाया जा सके। चेयरमैन मेहरुन्निसा टांक ने उन्हें किसी भी विवाद से बचने के लिए बेहतर तरीके से कार्य करने की हिदायत दी है। जिला स्तरीय कमेटियों की घोषणा अगले महीने बोर्ड की बैठक में फैसला लिया गया कि जिला स्तर पर मदरसों की मॉनिटरिंग के लिए जिला कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसके लिए अगले महीने तक का समय तय किया गया है, इस बीच कमेटियों में शामिल होने वाले प्रबुद्ध लोगों से प्रस्ताव मांगे जाएंगे। बाद में उनका चयन कर कमेटियों की घोषणा कर दी जाएगी।
किस सदस्य को किन जिलों की जिम्मेदारी
अब्दुल अजीज- जयपुर (आदर्श नगर), कोटा, बारां, -आदिल जोइया- बीकानेर, चूरू, उस्मान खां चौहान- झालावाड़, चित्तौडग़ढ़, जयपुर, फैज खान- पाली, हनुमानगढ़, गंगानगर, अजमेर (ग्रामीण),- मुफ्ती मोहम्मद अमजद- अलवर, करौली, भरतपुर, यासमीन खान- टोंक, बूंदी, सवाईमाधोपुर, यूनुस चौपदार- सीकर, झुंझुनू, उदयपुर,
रूबी खान- जयपुर ग्रामीण, धौलपुर, दौसा, सलीम सिलावट- नागौर, जोधपुर, जालौर, सैयद अफसान अहमद चिश्ती- राजसमंद, भीलवाड़ा, अजमेर (शहर), प्रतापगढ़।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement