development of madrasas Bamashahon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मदरसों के विकास में भामाशाहों से ली जाएगी मदद

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 7:33 PM (IST)
मदरसों के विकास में भामाशाहों से ली जाएगी मदद
जयपुर। मदरसों के विकास के लिए मदरसा बोर्ड भामाशाहों से मदद लेगा। इसके लिए पहले मदरसों की मौजूदा स्थिति का सर्वे किया जाएगा और उनमें विकास की संभावनाओं पर चर्चा कर भामाशाहों से प्रस्ताव मांगे जाएंगे। मदरसा बोर्ड गठन के बाद बोर्ड की मंगलवार को आयोजित पहली बैठक में सभी 10 सदस्यों को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। बैठक में सभी सदस्यों को जिलेवार मदरसों की मॉनिटरिंग, देखरेख, विकास के प्रस्ताव देने, समस्याओं पर स्थानीय लोगों से परामर्श करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में सदस्य अपने आवंटित जिलों में चल रहे मदरसों की समय-समय पर रिपोर्ट भी मदरसा बोर्ड को प्रस्तुत करेंगे।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement