development authority officials embezzling millions Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 8:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने लगाया करोड़ों को चूना

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 6:39 PM (IST)
विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने लगाया करोड़ों को चूना
कार्यवाही के नाम पर झांसी विकास प्राधीकरण ऐसे भवन स्वामियों को नोटिस जारी करते है जिस पर लिखा होता है कि आपके द्वारा मानचित्र विरूध निर्माण कार्य किया जा रहा है तो क्यों न आपके भवन को गिरा दिया जाए। बस फिर क्या नोटिस पाते ही भवन स्वामी धबरा जाते हैं और अपने भवन को बचाने कि लिये जेडीए के इन अधिकारीयों की शरण में पहुंच जाते है और फिर मोटी रकम लेकर यह अधिकारी नोटिस को अन्दर ही अन्दर दबा देते है। एक आरटीआई से खुलासा हुआ है कि ऐसे नेटिसों को कोई रिकार्ड विभाग के पास उपलब्ध नहीं होता है। इससे यह साबित होता है कि विभाग के कई बड़े अधिकारी भी अवैध धन की उगाही के लिये ऐसे नाटिस भेजते है और ऐसे नोटिसो को कभी भी रजिस्टर्ड डाक से न भेजकर विभाग के कर्मचारियों के जरियें ही भवन स्वामियों को भेजा जाता है। सबसे ज्यादा राज्सव की चोरी अकेले मेडिकल कालेज के पास स्थित वीरांगना नगर में की गयी जहां आवासीय भवनों को व्यवसायिक भवनों में तबदील कर दिया गया। इतना ही नही वीरांगना नगर में स्कूल के लिये आरक्षित स्कूल की जमीन को भी चन्द पूंजी पतियों को बेच कर व्यवसायिक को आवासिय में बदल दिया गया।

3/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement