development authority officials embezzling millions Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 8:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने लगाया करोड़ों को चूना

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 6:40 PM (IST)
विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने लगाया करोड़ों को चूना
इतना ही नही झांसी में कई वैध कालौनी के नाम पर अैवध कालौनी का निमार्ण खेती की जमीनों पर प्रतिबन्धित स्थलों पर भी बड़े पैमाने में सरकार को राज्सव का चूना लगा कर प्लाटिंग कर दी। जिसमें भोली भाली जनता ने अपनी जिन्दगी की सारी पूंजी लगा दी। ऐसी कॉलोनियों के निमार्ण के लिये भी विकास प्राधीकरण के लिये नक्शा पास कराकर ही प्लाट बेचे जाने का प्रावधान है। ऐसी ही एक कॉलोनी पर पूर्व जिलाधिकारी द्वारा ग्वालियर रोड़ पर बन रही खेती की जमीन पर अवैध कॉलोनी को तोड़ दिया था। लेकिन उनकी यह कार्रवाई कई सवालों के घेरे में आ गयी थी। मसलन उसी कालौनी के पहले रक्शा बयपास रोड़ पर बन रही कई अवैध कालौनियों पर कोई कार्यवाही नही की गयी। वही दूसरी ओर ग्वालियर.कानपुर बायपास रोड़ पर भी बन रही कई अवैध कालौनियॉ नियमों को ताक पर रखकर प्रशासन और सरकारो को मुंह चिढ़ाकर खड़ी हो रही है। झांसी विकास प्राधीकरण के अधिकरियों ने सरकार को भी चूना लगाना नहीं भूलें और वीरांगना नगर में आरक्षित स्कूल की जमीन को भी बेच डाला। ज्ञात हो कि जेडीए द्वारा 1992 में वीरांगना नगर आवसीय कालौनी का निमार्ण किया था। यहॉ आवसीय प्लाटए स्कूल के लिये जमीनए पार्क के लिये जमीन और व्यवसायिक कामों के लिये अगल जमीन आर्रिक्षत थी।
वीरांगना नगर आज के समय में झांसी की सबसे महंगी कालैनी में शुमार है। वीरांगना नगर में अधिकाश आवसिय जमीनों को लैडयूज बदलकर व्यवसायिक प्रयोग कर करोड़ों का चूना सरकार को लगाया जा चुका है। इस संबंध में कई बार स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शिकायतें भी की लेकिन इस संबंध में शायद ही किसी शिकायत पर किसी अधिकारी द्वारा संज्ञान लिय गया हो।

4/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement