Dev Deepawali will be celebrated with pomp in Kashi today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

काशी में आज धूमधाम से मनाई जाएगी देव दीपावली

khaskhabar.com: सोमवार, 07 नवम्बर 2022 4:43 PM (IST)
काशी में आज धूमधाम से मनाई जाएगी देव दीपावली
वाराणसी । वाराणसी में सोमवार को 'देव दीपावली' धूम-धाम से मनाई जाएगी। घाटों पर 10 लाख से अधिक दीये जलाए जाएगे और 80 लाख रुपये के फूलों की सजावट की जाएगी। गंगा के तट पर 'गंगा अवतरण', अन्य धार्मिक कहानियों और भगवान शिव के भजन प्रमुख आकर्षण होंगे। यहां पहुंचने वाले पर्यटक गंगा के पृथ्वी पर अवतरण की कहानी सुन सकेंगे। संभागायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि 'दिव्य', 'भव्य' और 'शानदार' देव दीपावली सुनिश्चित करने के लिए गंगा किनारे के 88 घाटों को रिकॉर्ड 10 लाख दीयों से और काशी विश्वनाथ धाम को फूलों से सजाया जाएगा। दीयों की रोशनी शाम 5.15 बजे शुरू होगी, जबकि लेजर लाइट एंड साउंड शो शाम 7 बजे शुरू होगा।
3डी लेजर शो के दौरान काशी के घाटों पर ऐतिहासिक इमारतों पर धार्मिक कहानियां जीवंत होंगी और भगवान शिव के भजन भी बजाए जाएंगे।
घाट पर लेजर और साउंड शो आठ मिनट तक लाइव रहेगा। हरी आतिशबाजी शाम 7.40 बजे शुरू होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement