Dengue, Chikungunya on security guards black shadow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुरक्षा के पहरेदारों पर डेंगू-चिकनगुलिया का ‘काला साया’

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 नवम्बर 2016 5:14 PM (IST)
सुरक्षा के पहरेदारों पर डेंगू-चिकनगुलिया का ‘काला साया’
हनुमानगढ़। जिला मुख्यालय पर चाहे स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन डेंगू की रोकथाम के लाख दावे कर ले लेकिन हकीकत कुछ और ही सामने आ रही है। आजकल डेंगू का खतरा सबसे ज्यादा है। इसका कारण है साफ पानी में पैदा होने वाले डेंगू के मच्छर का लारवा। जो भी इसकी चपेट में गया, उसे डेंगू होना निश्चित ही है। इस समय जिले के सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अब इससे थानों के कर्मचारी भी अछूते नहीं रहे हैं। जी हां, अब डेंगू व चिकनगुनिया ने सुरक्षा के पहरेदारों को भी अपने चपेट में ले लिया है। टाउन थाने के तीन पुलिस कर्मचारी डेंगू व चिकनगुनिया की चपेट में आ गए हैं। टाउन थाना के कर्मचारियों के बीमार होने के चलते अन्य थानों के प्रभारी भी चिंतित होने लगे हैं और कुछ ने नगर परिषद को थाने में फॉगिंग कराने का आग्रह किया है। डेंगू से ग्रस्त एक पुलिस कर्मी का टाउन स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है जबकि चिकनगुनिया से पीडि़त दो पुलिसकर्मी घर पर ही इलाज ले रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार टाउन थाना के कांस्टेबल राकेश रमाणा निवासी मानकसर में गत दिवस डेंगू रोग की पुष्टि हुई। उसने पूर्व में जंक्शन में इलाज करवाया लेकिन सुधार नहीं होने पर वह पिछले तीन दिनों से राजकीय जिला चिकित्सालय में उपचाराधीन है तथा प्लेटलेटस में इजाफा हुआ है। इसके अलावा टाउन थाना के ही सहायक उप निरीक्षक प्रकाशचन्द्र निवासी सूर्यनगर व शिवकुमार चार-पांच दिनों से चिकनगुनिया की चपेट में हैं। इन दोनों का घर पर ही इलाज चल रहा है। उधर, डेंगू व चिकनगुनिया से ग्रस्त हुए पुलिस मुलाजिमों की वजह से कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। पहले ही थाने में संख्या से कम पुलिस कर्मी है। ऊपर से लगातार डेंगू ने कामकाज की रफ्तार रोक दी है। टाउन की अम्बेडकर कॉलोनी निवासी एक मां-पुत्री में भी दो दिन पूर्व डेंगू की पुष्टि हुई थी। विमला मोदी नामक महिला व उसकी 21 वर्षीय लडक़ी दीपिका मोदी का भी राजकीय जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, मंगलवार को टाउन थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह ने राजकीय जिला अस्पताल पहुंचकर डेंगू से पीडि़त कांस्टेबल राकेश रमाणा का हालचाल पूछा। थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह के अनुसार उन्होंने पुलिस थाना में फोगिंग करवाने के लिए नगरपरिषद अधिकारियों से बात की है। जल्द ही मच्छरों से निजात पाने के लिए फोगिंग करवाई जाएगी। यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement