Demonstration on the demand for basic facilities-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: रविवार, 12 मार्च 2017 3:12 PM (IST)
मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
भीलवाड़ा। जिले की माण्डल विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को लेकर रविवार को भाजपा मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल के आवास पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता तीन बसों में सवार होकर आए थे। उन्होने जिलाध्यक्ष को ज्ञापन देकर मांग पूरी नहीं होने पर मुख्य सचेतक के खिलाफ धरने-प्रदर्शन की चेतावनी दी। माण्डल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मण्डल अध्यक्ष ओम भण्डिया ने कहा कि माण्डल के ग्रामीण क्षेत्रों में सडक़ खस्ताहाल हो गई है और वहां पर न तो पीने का पानी है और ना ही चिकित्सा सुविधा। जिसके कारण ग्रामीणों में विधायक व मुख्य सचेतक कालू लाल गुर्जर के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण हमसे आकर इसकी शिकायत करते हैं, लेकिन हमारी कोई भी मांग नहीं मानी जाती। इसके विरोध में आज जिलाध्यक्ष को ज्ञापन देने आए हैं। भण्डिया ने यह भी कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो गुर्जर के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ता असन्तुष्ठ नहीं है बल्कि यह जिम्मेदार कार्यकर्ता हैं। इनकी कुछ समस्या है उसे जल्द से जल्द दूर करने का हम प्रयास करेगें।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement