Deepa was arrested with illegal firearms-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दीपा को अवैध हथियारों सहित गिरफतार किया

khaskhabar.com: सोमवार, 26 दिसम्बर 2016 10:00 PM (IST)
दीपा को अवैध हथियारों सहित गिरफतार किया
जींद। जींद डिटेक्टिव पुलिस स्टाफ ने सिसाय गांव निवासी जयदीप उर्फ दीपा को गश्त के दौरान ईगराह गांव के पास से गिरफतार किया हैं। आरोपी से पुलिस ने एक 32 बोर का पिस्टल व 315 बोर का एक पिस्टल तथा 5 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही की हैं। एचसी शक्ति सिंह ने बताया कि टीम के साथ ईगराह गांव की तरफ गश्त कर रहे थे। तभी एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसके पास ये हथियार मिले। महिला व युवतियां लापता अमरेहड़ी गांव की महिला के लापता होने पर सदर थाना जींद पुलिस ने महिला ज्योति के पति रविशंकर गांव अमरेहड़ी निवासी की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला 12 नवम्बर 2016 को दर्ज किया हैं। पुलिस महिला की तलाश करने में लगी हुई हैं। इसी प्रकार गांव मनोरपुर जिला जींद निवासी कर्णसिंह ने 18 अगस्त 2010 को शिकायत दी थी कि उसकी पुत्री नीलम घर से किसी काम के लिए गइ थी लेकिन आज तक नहीं मिल पाई। दालमवाला गांव निवासी गुडडी ने 12 जुलाई 2016 को पुलिस में शिकायत दी कि उसकी लडक़ी प्रीति घर से लापता हो गई है जिसका आज तक कोई अता पता नहीं चल पाया हैं। इसी प्रकार रूपगढ़ गांव निवासी जोगेन्द्र ने 7 नवम्बर 2016 को शिकायत दर्ज करवाई की उसका भाई जगमिन्द्र खेत में काम करने के बाद कही चला गया। पुलिस को इन लापता महिला व पुरूषों की जोरों से तलाश हैं। जिस भी व्यक्ति को इन लापता के बारे में पता लगे तो वह पुलिस के नम्बर 8814011566, 01681-225136 तथा कंट्रोल नम्बर 100 पर सूचना दे सकते हैं।

[@ छात्रा के साथ बलात्कार फिर मर्डर, लड़के ने भी लगाई फांसी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement