Advertisement
डीग पंचायत चुनाव: जिला परिषद के 29 वार्डों में 172 और तीन पंचायत समितियों में 385 प्रत्याशी मैदान में

पंचायत समिति कामां, पहाड़ी एवं बृजनगर की समग्र स्थिति
तृतीय चरण के अंतर्गत कामां, पहाड़ी और बृजनगर पंचायत समितियों के कुल 83 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 600 अभ्यर्थियों द्वारा 732 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इनमें प्रथम दिन 21 अभ्यर्थियों द्वारा 27 नामांकन, द्वितीय दिन 120 अभ्यर्थियों द्वारा 162 नामांकन, तृतीय दिन 194 अभ्यर्थियों द्वारा 249 नामांकन तथा चतुर्थ दिन को 265 अभ्यर्थियों द्वारा 294 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए थे। तीनों पंचायत समितियों में कुल 144 नामांकन पत्र अस्वीकृत तथा 47 नामांकन पत्र डिस्कार्ड किए गए, जिसके पश्चात् 541 वैध नामांकन पत्र एवं 541 वैध रूप से नामांकित अभ्यर्थी शेष रहे। नाम वापसी की प्रक्रिया में तीनों पंचायत समितियों से कुल 153 अभ्यर्थियों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली तथा कुल 3 अभ्यर्थी निर्विरोध रहे। अब तीनों पंचायत समितियों में अंतिम रूप से कुल 385 अभ्यर्थी चुनाव में हिस्सा लेंगे। कुल 83 निर्वाचन क्षेत्रों में से 40 निर्वाचन क्षेत्रों में 5 से कम अभ्यर्थी तथा 43 निर्वाचन क्षेत्रों में 5 से 9 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं, जबकि 10 से 15 या 15 से अधिक अभ्यर्थियों वाला कोई भी निर्वाचन क्षेत्र नहीं है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डीग
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


