khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अगस्त 2016 6:37 PM (IST)
भीलवाड़ा। जिले के भडानी खेड़ा ग्राम में बरसाती गड्डे में एक महिला का शव मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार महिला जमुना मवेशियों का चारा लेने के लिए घर से निकली थी। लेकिन जब वह दो घण्टे तक नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश प्रारंभ कर दी। तलाश के दौरान ही महिला का शव खेत के निकट गड्डे में मिला।