DC Pradeep Ahlawat conducted a Surprise inspection of the Nuh municipality -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रमजान से पहले बिजली-पानी की अच्छी व्यवस्था की जाए: नगराधीश प्रदीप अहलावत

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 मई 2017 5:42 PM (IST)
रमजान से पहले बिजली-पानी की अच्छी व्यवस्था की जाए: नगराधीश प्रदीप अहलावत
नूंह। नगराधीश प्रदीप अहलावत ने आज नूंह की नगरपालिका का औचक निरीक्षण किया। नगरपालिका में चल रही कमियों के बारे में चर्चा तथा उन्होंने नगरपालिका के तहत चलाए जाने वाले विकास कार्यो की समीक्षा की। नगरपालिका चेयरमैन सीमा सिंगला ने बताया कि रमजान के महीने में बिजली,पानी की कमियों को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना शुरु होने से पहले ही बिजली व पानी का पूरा प्रावधान किया जाए। जिससे आमजन को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि शहर व गांव में अनेक प्रकार के विकास कार्यों के बारे में चर्चा की। नगरपालिका चेयरमैन ने नगराधीश से गांव व शहरी क्षेत्र के लोगों को उनके शौचालय की राशि भी जल्द से जल्द दिलाने को कहा।नगराधीश ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों को कहा जाएगा की वो गर्मी के मौसम में बिजली की सप्लाई सुचारू रूप से दे। उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में बिजली की समस्या हो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही नगरपालिका व बिजली, पानी, डीएफएससी, पीओआईसीडीएस , पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों सहित अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। साथ ही बताया कि बैठक में बिजली, पानी, सडक़ व नालों व आंगनवाड़ी सेंटर आदि के बारे में चर्चा की जाएगी और आ रही परेशनियों का समाधान भी जल्द ही किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement