DAV International School students presented a-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डीएवी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 9:11 PM (IST)
डीएवी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
अमृृतसर। डीएवी इंटरनेशनल स्कूल की लड़कियों ने सीबीएसई टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रथम और लड़कों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीबीएसई की क्लस्टर स्तर की इस प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 9 अक्टूबर को लॉ ब्लासम स्कूल जालंधर में हुआ था। आयु वर्ग - अंडर -19 में लड़कियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं लड़कों की टीम ने इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टेबिल टेनिस की एक प्रतियोगिता में कशिश साहिनी ने स्वर्ण पदक और अनिरूद्ध ने रजत पदक जीता। प्रिंसीपल अंजना गुप्ता ने विद्यार्थियों की इस विशिष्ट उपलब्धि पर बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. वी पी लखनपाल, क्षेत्रीय प्रबंधिका डॉ. श्रीमती नीलम कामरा एवं प्रबंधक डॉ. राजेश कुमार ने भी इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement