बठिंडा । डांसर कुलविंदर कौर की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर थाना मौड़ में दो अलग-अलग मामले दर्ज किये गये हैं। इस केस में शामिल संजू गोयल को पुलिस ने रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि दूसरे मुख्य आरोपी लक्की गोयल को सोमवार शाम को मौड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी एसएसपी कार्यालय बठिंडा द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गई है।
पुलिस के मुताबिक अनुसार दूसरा मामला भी रविवार को 4 दिसंबर को केस नंबर 234 दर्ज किया है जिसमें आर्शीवाद पैलेस के मालिक जगसीर सिंह और दुल्हे वरूण के पिता नरिन्द्र कुमार को नामजद किया गया है। इसमें जगसीर सिंह को रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया था।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह