dalit community targets hudda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दलित समुदाय के निशाने पर हुड्डा

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अक्टूबर 2016 1:23 PM (IST)
दलित समुदाय के निशाने पर हुड्डा
सिरसा। दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के बीच हुआ घमासान अब सडक़ों पर आ गया है। हुड्डा व तंवर समर्थकों के बीच हुई घटना के बाद अब हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए है। सिरसा में शनिवार को दलित समुदाय के लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। भूपिंदर सिंह हुड्डा को कांग्रेस पार्टी से बाहर निकालने की मांग की है। भले ही प्रदर्शन दलित समुदाय का था लकिन इसका नेतृत्व कांग्रेस नेता शीशपाल केहरवाला कर रहे थे। प्रदेश कांग्रेस सचिव व दलित नेता शीशपाल केहरवाला ने कहा की दिल्ली में अशोक तंवर पर जिन लोगों ने हमला किया था वो भूपिंदर सिंह हुड्डा के समर्थक थे। उन्होंने ही अशोक तंवर को जातिसूचक गालियां भी निकाली। शीशपाल ने कहा की हम हाईकमान से मांग कर रहे है की हुड्डा को पार्टी से बाहर निकाले। अगर पार्टी नेतृत्व किसी तरह की कोई कारवाही नहीं करती तो पूरे हरियाणा में विरोध में प्रदर्शन होंगे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement