धौलपुर । जिले की निहालगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डकैती के दौरान लूटे हुए आभूषणों व जेवरात को बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के उसके घर से गिरफ्तार किया है,मामला 17 जून 2015 को प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं आरएसएस नेता निरोतीलाल लाल गर्ग की हत्या कर के घर में डकैती की वारदात हुई थी। जिस मामले में पुलिस ने डकैती व हत्या का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने रविवार को एक ओर आरोपी प्रताप निवासी शिवपुरी मध्य प्रदेश को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी प्रताप ने डकैती के माल को बेचा था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आठ नामजद आरोपियों में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं जब कि शेष चार आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।