dairy education to farmer home programme-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:34 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डेयरी षिक्षा किसान के द्वार कार्यक्रम

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अक्टूबर 2016 4:54 PM (IST)
डेयरी षिक्षा किसान के द्वार कार्यक्रम
करनाल। एनडीआरआई की ओर से चल रहे डेयरी शिक्षा किसान के द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को संस्थान के वैज्ञानिकों ने गोरगढ़ गांव का दौरा किया और किसानों को पशुओं की मुख्य बिमारियों के लक्षण और उनकी रोकथाम के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें दूध और दूध से बनने वाले उत्पाद, दूध की गुणवता एवं सुरक्षा, वर्षभर हरे चारे का उत्पादन और चारे का साइलेज बनाने के बारे में विस्तार से बताया। वैज्ञानिकों की टीम में पशु चिकित्सक डाॅ. एस. राजू, डेयरी विस्तार विभाग से डाॅ. बी.एस. मीणा, डेयरी रसायन विभाग से डाॅ. राजन शर्मा और डेयरी टेक्नोलोजी विभाग से डाॅ. रिद्धिमान प्रसाद शामिल रहे। गौरतलब है कि एनडीआरआई की ओर से 2009 में डेयरी शिक्षा किसान के द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। जिसके तहत संस्थान के वैज्ञानिकों की टीम महीने के हर दूसरे शनिवार को किसी न किसी गांव का दौरा करती है और किसानों को डेयरी संबंधित जानकारी देती है। उन्होंने वर्तमान समय के अनुसार दूध का प्रोसेस करने की भी जरूरत बताई। जो फिलहाल देश में महज 37 फीसदी ही है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement