Cylinders are supplied by their subversion laws-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नियमों को ताक पर रखकर सप्लाई किये जाते है सिलेण्डर

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 6:48 PM (IST)
नियमों को ताक पर रखकर सप्लाई किये जाते है सिलेण्डर
श्रीगंगानगर । रसद विभाग व परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण सडक़ों पर मौत का सामान लेकर घूम रहे है। गैस ऐजेंसियों द्वारा गैस सिलेण्डर सप्लाई के लिये नियमों को ताक पर रखते हुए सप्लाई की जा रही है। इस ओर किसी का भी ध्यान नहीं है,जो सिलेंडर सप्लाई किये जाते है। ना तो उस वाहन का लाईसेंस है, ना ही वो वाहन व्यवसायिक वाहन है। इस ओर परिवहन अधिकारी आंखे मुंद कर बैठे हुए है। रसद विभाग के अधिकारियों की बात ही कुछ और है, उन तक तो मिठाई के डिब्बे ऑफिस में ही पहुंच जाते है। जिले में जो गैस सिलेण्डर सप्लाई की जाती है। उन वाहनों पर अग्निशमन यंत्र देखने को भी नही मिलता न ही सप्लाई करने वाले कर्मचारियों के पास किसी कम्पनी का कार्ड बना हुआ है व न ही कम्पनी की वर्दी है। ये लोग जहां पर भी ट्रालियों को रोकते है। सप्लाई देते समय सिलेण्डर को उपर से ऐसे ही फैंकते है,जो कभी भी फट सकता है और से नियम के विरूद्ध है। इस ओर ऐजेंसियों के मालिकों का ध्यान कभी नही जाता क्योंकि ये तो ठेकेदारों द्वारा सप्लाई करवाते है। गांव में सप्लाई के दौरान सिलेण्डर से भरी ट्रालियां एक जगह खड़ी कर दी जाती है। वही से लोगों को सिलेण्डर लेके जाने पड़ते है। जो कि नियम ये है कि घर-घर जाकर सप्लाई देनी होती है। वही दूसरी ओर ऐजेंसियों के गोदामों में सिलेण्डर लेने ग्राहक जाते है, उनसे पूरी कीमत वसूली जाती है। यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......! यह भी पढ़े :दिल्ली नोएडा टोल ब्रिज पर पथकर समाप्त,4साल चली लडाई

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement