current goverment have no experience-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 8:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘वर्तमान सरकार अनुभवहीन है’

khaskhabar.com: रविवार, 23 अक्टूबर 2016 3:44 PM (IST)
‘वर्तमान सरकार अनुभवहीन है’
जींद। हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की नेता व पूर्व मंत्री किरण चैधरी ने प्रदेश सरकार को अनुभवहीन बताया है और कहा है कि जब दो वर्ष सरकार को कामकाज समझने में लग गए तो अगले तीन सालों में वे क्या काम करेगें। जबकि सरकार को अपने किए वायदों पर खरा उतरना चाहिए। किरण चौधरी रविवार को जींद में नई अनाज मंडी में अपने दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग विशेषकर किसान वर्ग बहुत तंग है क्योंकि एक तरफ तो किसान की फसल बर्बाद हो गई दूसरी तरफ सरकार ने किसानों पर पराली जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होने कहा कि सरकार ने पराली पर प्रतिबंध तो लगा दिया मगर किसान को इसका विकल्प नहीं दिया। यह भी पढ़े :हास्य रस ने गुदगुदाया तो, वीर रस ने घोला देशभक्ति का जज्बा यह भी पढ़े :खास खबर EXCLUSIVE : मुलायम ही चल रहे हैं चुनावी चौसर की चालें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement