राजसमंद। सर्दी का मौसम शुरू होते ही जलाशयों में पक्षीयों का कलवर शुूरू हो गया है इन दिनों गोवलिया पिकअप वियर तालाब में साइबेरियन प़क्षी सहित अन्य किस्म के पक्षी पहुंच रहे है। यहां हर साल के मुताबिक इन दिनों पक्षीयों की चहल कदमी ज्यादा नजर आ रही है, सडक़ किनारे स्थित गोवलिया पिकअप वियर जिसे लाम्बाकातालाब कहते है इस तालाब में गिज, स्पुन बिल, पेग्सविन्स, सारस, डक्स सहित कई प्रकार के पक्षी देखने को मिल जाते हैं। दिनभर प़क्षियों का तरह तरह के कलरव राहगीरों को लुभा रहा है। सडक़ पर चलने वाले राहगीर भी एक बार तो पक्षीयों की कलरव सुन अपनी गाड़ी को सडक़ के किनारे खड़ी कर तालाब की पाल पर जाकर पक्षियों का नजारा देखते है, और अपने मन में आन्नद की अनुभुति करते है।
स्थानीय निवासी मुकुन्दमाधवसिंह चौहान ने बताया कि इस तालाब पर हर साल कि मुताबिक इस बार हर तरह के पक्षी ज्यादा आए है इस तालाब में पानी साल भर तक भरा रहता है, तीन माह तक इस तालाब में पक्षीयों जमावड़ा रहता है। बताया कि यह तालाब करीब 10 किमी की परिधि में फैला हुआ है यह तालाब मुरड़ा, झौर, गोवलिया, देवली, लालुखेड़ी, धनकपुरा, शम्भुपुरा, गलवा, सहित एक दर्जन से अधिक गांव के सैकड़ेा मवेशियों के प्यास बुझाने के लिए वरदान साबित हो रहा है, बताया कि प्रशासन इस तालाब को मास्टर प्लान मे लेकर इसको गहरा करदे तालाब की पाल बड़ी करवादे तो यहां आने वाले समय में एक शानदार पर्यटन स्थल बन सकता है यह तालाब कम बारिस में भी हर वर्ष लबालब भर जाता है।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें