Advertisement
सीएसआर से मिलेगा जल संरक्षण के संकल्प को बल

कोटपुतली–बहरोड़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से कॉर्पोरेट जगत आमजन के हितार्थ कार्यों के लिए आगे आ रहा है। औद्योगिक संस्थान मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान-2.0 को निरंतर बल प्रदान कर रहे है।
इसी कड़ी में नीमराणा स्थित जापानीज जोन की टोयोटा गोसेई यूनो मिण्डा इंडिया प्रा. लि. ने अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए 5 लाख रुपये का चैक प्रदान किया एवं 25 लाख रुपये के कार्य स्वयं करवाने का निर्णय लिया है।
कंपनी की ओर से एच.आर. प्रबंधक हरीश कुमार एवं सीएसआर हैड जे.पी. तंवर ने यह चैक अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण को सौंपा। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता एवं पदेन परियोजना प्रबंधक जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग हरिमोहन बैरवा भी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


