Emphasis on Public Participation and Awareness for Air Pollution Control-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए जनभागीदारी और जागरूकता पर जोर, प्रभारी सचिव ने की सीएक्यूएम निर्देशों की समीक्षा

khaskhabar.com: शनिवार, 21 नवम्बर 2026 5:32 PM (IST)
वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए जनभागीदारी और जागरूकता पर जोर, प्रभारी सचिव ने की सीएक्यूएम निर्देशों की समीक्षा
नीमराणा में वायु गुणवत्ता निगरानी तंत्र एवं औद्योगिक इकाई का किया निरीक्षण कोटपूतली-बहरोड़। संभागीय आयुक्त एवं जिला प्रभारी सचिव वी. सरवन कुमार ने शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देशों की अनुपालना को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर सोहन सिंह नरुका सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रभारी सचिव ने कहा कि वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ आमजन की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को आमजन को जागरूक करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएक्यूएम द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित करने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
बैठक में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी राजकुमार सेहरा ने सीएक्यूएम के निर्देशों, विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों एवं अब तक की गई अनुपालना के संबंध में संक्षिप्त प्रस्तुति दी। इस दौरान जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने भी वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए धरातल पर की जाने वाली आवश्यक कार्रवाई के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक के पश्चात प्रभारी सचिव ने नीमराणा पहुंचकर वायु गुणवत्ता निगरानी एवं प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय में स्थापित ऑनलाइन सतत वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली, निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट (सीएंडडी वेस्ट) की निगरानी व्यवस्था तथा सतत परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी मोबाइल वैन का जायजा लिया। इसके साथ ही जापानी जोन स्थित एक औद्योगिक इकाई का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता राहुल डाबर, वैज्ञानिक अधिकारी चेतन आर्य एवं उपखंड अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement