Advertisement
आगरा में फ्रिज की बर्फ में शिवलिंग जैसी आकृति दिखने से जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

वहीं, बॉबी कुशवाहा ने बताया कि रात से ही इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है। उनके अनुसार, शुरुआत में बर्फ की आकृति अधिक स्पष्ट और बड़ी दिखाई दे रही थी, लेकिन समय बीतने के साथ वह धीरे-धीरे पिघलने लगी और उसका आकार छोटा होता जा रहा है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। लोगों ने जलाभिषेक किया, फूल और बेलपत्र अर्पित किए तथा 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी इस तरह की आकृति नहीं देखी। कई लोग अपने परिवार के साथ दर्शन करने पहुंचे, जबकि कुछ लोगों को इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली, जिसके बाद वे भी मौके पर पहुंच गए। दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और घर के बाहर धार्मिक माहौल देखने को मिला।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
आगरा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


