जयपुर। मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन नवीन जैन ने डायल-एन-एम्बुलेंस सेवा के तहत संचालित 108-104 काल सेंटर में कार्यरत इमरजेंसी रेस्पांस आफिसर्स को संवेदनशील होकर सद्व्यवहार के साथ कालर्स को तत्काल आवश्यक जानकारी सुलभ कराने के निर्देश दिये हैं।झालाना स्थित सीफू में जीवीके काल सेंटर में कार्यरत ईआरओ के प्रशिक्षण कार्यक्रम में जैन ने सभी ईआरओ को आशा संचार कार्यक्रम के तहत सभी 48 हजार आशासहयोगिनियों के सीयूजी फोन नम्बर की लिस्ट भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने ईआरओ को मशीन की तरह कार्य करने की बजाय संवेदनशीलता से कार्य करने पर बल दिया। इमरजेंसी रेस्पांस आफिसर्स का एक जवाब किसी भी व्यक्ति की जान के संकट को टाल सकता है। आपातकालीन सेवाओं में इमरजेंसी रेस्पांस आफिसर्स बेहतरीन योगदान देकर मानव कल्याण के लिये बड़ा सहयोग कर सकते हैं। परियोजना निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सुश्री अंजू राजपाल ने बताया कि जीवनवाहिनी एम्बुलेंस सेवा के तहत प्रदेशभर में हो रही काल्स का रेंडमली वैरीफिकेशन कर विश्लेषण किया जा रहा है। उन्होंने दुर्घटना के समय महत्वपूर्ण समय गोल्डन आवर में उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला।
हिन्दु विवाह, मुस्लिम निकाह एक साथ, देखिए रोचक तस्वीरें...