पलवल। जिला मुख्यालय पर स्थापित की गई डिजिटल लाईब्रेरी युवाओं के लिए उपयोगी साबित हो रही है। विद्यार्थी ज्ञानार्जन के लिए प्रतिदिन डिजिटल लाईब्रेरी में अपनी विषय वस्तु के अनुरूप अध्ययन सामज्ञी सर्च करते रहते हैं। डिजिटल लाईब्रेरी की उपयोगिताएं सभी के लिए नि:शुल्क रूप से उपलब्ध करवाई गई है। उल्लेखनीय है कि गत 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के शुभावसर पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पलवल में पुराना न्यायिक परिसर स्थित जिला की प्रथम डॉ. राधाकृष्णन डिजिटल लाइब्रेरी, पलवल का उदघाटन किया।
यह भी पढ़े :नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया,
देखिए तस्वीरें...यह भी पढ़े :मुलायम के जन्मदिन पर अखिलेश देंगे ये उपहार