Crackdown on corruption: Revenue official Charan Singh arrested red-handed while accepting a bribe of ₹4,000-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भ्रष्टाचार पर वारः राजस्व पटवारी चरण सिंह 4,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 दिसम्बर 2025 7:39 PM (IST)
भ्रष्टाचार पर वारः राजस्व पटवारी चरण सिंह 4,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
हनुमानगढ़। ए.सी.बी. चौकी चूरू इकाई द्वारा आज 18. दिसंबर 2025 को कार्यवाही करते हुए राजस्व पटवारी चरण सिंह पटवार मण्डल झांसल तहसील भादरा जिला हनुमानगढ को परिवादी से उसके उसकी बहनों द्वारा अपनी कृषि भूमि को भाई व पिताजी के नाम हक त्याग करने पर नामान्तरण दर्ज करने की एवज में परिवादी से 4,000 रूपए रिश्वत लेते हुए मौके पर रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। रिश्वत की राशि चार हजार रूपए उसकी पहनी पेंट की जेब से बरामद की गई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी की चूरू चौकी को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के स्वयं, उसके भाई व पिता के नाम कृषि भूमि का नामान्तरकरण दर्ज करने की एवज में पटवारी झांसल द्वारा रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी बीकानेर के उप महानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चूरू के महावीर प्रसाद शर्मा अति. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में मय टीम के मांग का सत्यापन करवाया जाकर आज 18.12.2025 को ट्रेप का आयोजन कर आरोपी को चार हजार रूपये रिश्वत राशि लेते हुऐ रंगे हाथो गिरफ्तार कर रिश्वत राशि बरामद की गई। मौके पर कार्यवाही जारी हैं। आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement