अलवर। शहर में शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकालते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कंपनी बाग से निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। भाकपा नेताओं का कहना था कि केंद्र और राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। नेताओं ने आरोप लगाया कि न तो विदेशों से कालाधन वापस आया है और न ही भ्रष्टाचार कम हुआ है।