Court to hear the sentence-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोर्ट ने सरपंच को सुनाई सजा.

khaskhabar.com: बुधवार, 21 सितम्बर 2016 8:53 PM (IST)
कोर्ट ने सरपंच को सुनाई सजा.
पानीपत। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वेद प्रकाश की कोर्ट ने करहंस के सरपंच को एक वर्ष की सजा सुनाई है। मामला जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक शब्द कहने से जुड़ा है। वहीं मामले में कोर्ट ने सरपंच के भाई को बरी कर दिया है। करहंस के सरपंच यशपाल और उसके भाई यशवीर के खिलाफ 13 जून 2014 को ग्रामीणों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि सरपंच और उसका भाई गांव की महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देता था। साथ ही विरोध करने पर जातिसूचक शब्द कहता था। हालांकि पुलिस ने जांच के दौरान सरपंच को निर्दोष बताकर उसे मुकदमे से बाहर कर दिया था। सरपंच के भाई का चालान कर जेल भेज दिया था। वादी पक्ष ने सरपंच को असली आरोपी बताकर कोर्ट में अपील की थी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement