country development-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विकास कार्यो से बदलेगी देश की फिजा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 सितम्बर 2016 9:15 PM (IST)
विकास कार्यो से बदलेगी देश की फिजा
श्रीगंगानगर । सांसद निहालचंद मेघवाल ने कहा कि देश में विकास का एक नया दौर प्रारम्भ हुआ है। वर्तमान में गांव-गांव, शहर-शहर तथा देश के कोने-कोने में तेज गति से विकास एवं निर्माण कार्य संचालित किये जा रहे है, जिससे देश की फिजा बदलेगी। निहालचंद संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन सांसद सुनवाई केन्द्र श्रीगंगानगर में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने ग्रामीण विकास के लिये सीधे ही ग्राम पंचायतों के खातों में राशि भिजवाने की व्यवस्था की थी। उसी की बदोलत आज गांवों में तेज गति से विकास हो रहा है। शहरी विकास के लिये भी सीधे ही राशि भिजवाने की व्यवस्था की गयी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों के कल्याण के लिये जो योजनाएं प्रारम्भ की है,ये योजनाएं पात्र व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। जनसुनवाई के दौरान भाजपा युवा मोर्चा प्रवक्ता रमजान अली चैपदार तथा जिलाध्यक्ष हरिसिंह कामरा द्वारा शहर के संबंध में की गयी चर्चा के बाद शहर की स्थिति सुधारने के लिये सांसद निधि कोष से एक करोड़ रूपये की राशि देने की घोषणा की। जनसुनवाई के दौरान आत्माराम तरड़ ने मूंग फसल में रोग तथा बीज की गुणवत्ता के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला कलक्टर महोदय से भी बातचीत की गई है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement