Advertisement
राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले में धड़ल्ले से बेची जा रहीं नकली एनसीईआरटी किताबें, अभिभावकों में नाराजगी

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि जिले के सरकारी स्कूलों में अभी तक सभी छात्रों को मूल किताबें उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। इस कमी का फायदा उठाकर कुछ दुकानदार बाजार में नकली किताबें बेच रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ बड़े बुक सेलर के पास राजस्थान पाठ्य पुस्तक मण्डल की किताबें उपलब्ध हैं, लेकिन वे भी पूरी संख्या में नहीं हैं।
इस मामले पर जब राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मण्डल के नागौर डिपो के अधिकारियों से बात की गई, तो उन्होंने भी माना कि बाजार में जो किताबें बिक रही हैं, वे नकली और कॉपी प्रतीत होती हैं। अधिकारियों ने इस बारे में उच्च स्तर पर सूचना भेजने की बात कही है।
वहीं जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने इस मामले पर कहा कि कक्षा सातवीं तक का पाठ्यक्रम अब एनसीईआरटी के तहत लागू किया गया है और राजस्थान में एनसीईआरटी और आरएसटीबी दोनों की किताबों से पढ़ाई कराई जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि जो किताबें बाजार में दिखाई दे रही हैं, वे कॉपी लगती हैं, लेकिन उन पर केवल एनसीईआरटी का नाम होने के कारण सीधे कार्रवाई करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।
इस पूरे मामले ने शिक्षा व्यवस्था और पुस्तक वितरण प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों और शिक्षकों का कहना है कि अगर जल्द ही इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो इसका सीधा असर छात्रों की पढ़ाई और उनके भविष्य पर पड़ सकता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डीडवाना
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


