Advertisement
हरियाणा में करप्शनः पानीपत में भी SHO दस हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि थाना किला में तैनात SHO सुरेश कुमार दो शिकायतों के निपटारे के एवज में उससे रिश्वत की मांग कर रहा है। इनमें एक शिकायत स्वयं शिकायतकर्ता वकील के खिलाफ थी, जिसकी जांच थाना किला के हेड कांस्टेबल मनोज द्वारा की जा रही थी, जबकि दूसरी शिकायत उसके मित्र मोनिस के खिलाफ थी, जो सब इंस्पेक्टर महावीर को मार्क की गई थी।
शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी SHO इससे पहले भी शिकायतकर्ता से उसके मित्र मोनिस से संबंधित एक अन्य शिकायत के निपटारे के बदले 3 हजार रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका था। इसके बाद आरोपी ने दोबारा 10 हजार रुपये की मांग की।
शिकायत की पुष्टि उपरांत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पानीपत की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। यह ट्रैप कार्रवाई SV&ACB पानीपत के नेतृत्व में की गई| कार्रवाई के दौरान आरोपी SHO सुरेश कुमार को थाना किला, जिला पानीपत में शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पानीपत
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


